{"_id":"63503d71a4f6d436a55725c7","slug":"gangrape-raibaraily-news-lko6536542167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: पूर्व विधायक समेत चार लोगों पर गैंगरेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: पूर्व विधायक समेत चार लोगों पर गैंगरेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज
Thu, 20 Oct 2022 05:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 05:03 PM IST
सार
कोर्ट के आदेश पर पूर्व विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
कोर्ट के आदेश पर पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने बताया कि थाने में शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
सरेनी के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि 23 मई 2022 को क्षेत्र के ही तेजगांव निवासी पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह, तख्तखेड़ा निवासी करन सिंह व लालगंज के विवेकानंद नगर निवासी राघवेंद्र सूर्यवंशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने धमकी दी कि कहीं शिकायत करोगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
थाने में शिकायत की, लेकिन राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर अदालत की शरण ली। पीड़िता के मुताबिक संदीप अग्निहोत्री ने उसके साथ विश्वासघात कर उसके प्रार्थनापत्र में छेड़छाड़ करके लिख दिया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं किया गया।
विज्ञापन
पुुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।