{"_id":"6af37db52a9ea24b7503ce86","slug":"four-kilogram-cancerous-tumor-removed-giving-a-new-lease-on-life-lucknow-news-c-13-lko1070-2002998-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर निकाल दी नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर निकाल दी नई जिंदगी
विज्ञापन
लखनऊ। स्तन में बार-बार विकसित हो रहे कैंसरयुक्त ट्यूमर से जूझ रही 48 वर्षीय महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने राहत दी है। एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की टीम ने करीब चार किलोग्राम वजनी ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया। महिला की इससे पहले दो बार अन्य संस्थानों में सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन ट्यूमर दोबारा विकसित हो गया था।
हीमोग्लोबिन घटकर रह गया था चार
ट्यूमर का आकार करीब 35×25 सेंटीमीटर था। इसमें आंतरिक रक्तस्राव और संक्रमण के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई थी। रक्तस्राव से हीमोग्लोबिन घटकर महज चार ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया था। ऐसे में ऑपरेशन करना जोखिमपूर्ण था। डॉक्टरों ने पहले हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारा। इसके बाद सर्जरी की गई। दीपावली के दौरान की गई सर्जरी में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ. अश्विनी राहलकर और डॉ. सर्राह इदरीस शामिल रहीं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. स्मारिका, डॉ. शशांक, डॉ. प्रतिष्ठि और डॉ. आकृति ने सहयोग किया। नर्सिंग अधिकारियों गीता, मंतशा और विमला की भी अहम भूमिका रही।