फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganges on the rise due to rain on the mountains, vegetable crops submerged

पहाड़ों पर हुई बारिश से उफान पर गंगा, सब्जी की फसल डूबी

Mon, 16 Mar 2020 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ganges on the rise due to rain on the mountains, vegetable crops submerged
रायबरेली में रविवार को डलमऊ गंगा घाट पर जलस्तर बढ़ने से डूबी फसल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। पहाड़ों पर हुई बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों में हाहाकार मच गया है। नदी के उफान से किसानों की करीब 500 बीघे सब्जी फसल डूब गई है। अधिकतर सब्जी की फसल तो पानी के तेज बहाव में बह गई। डलमऊ कस्बे के साथ-साथ तहसील क्षेत्र के गंगा कटरी गांव के किसान नदी के रेत पर सब्जी के साथ तरबूज आदि की फसल की बोवाई की थी।
विज्ञापन

अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की लौकी, तोरई, भिंडी के अलावा तरबूज, खीरा, ककड़ी समेत करीब 500 बीघे फसल पानी में डूब गई। अधिकतर फसल पानी के तेज बहाव में बह गई। फसल नुकसान से किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बारिश से गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा है।
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष रविवार को जलस्तर 95.360 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। किसान सेवक निषाद, दिलीप निषाद, प्रकाश निषाद, छेद्दू, गोविंद निषाद का कहना है कि उनकी सब्जी की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। सब्जी की बिक्री करके परिवार की गृहस्थी चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए। जहांगीराबाद, चक मलिक भीटी, पूरे रेवती, पूरे नया, पखरौली, लुक चांदपुर, नरहरपुर, कल्याणपुर बेंती आदि गांवों के किसानों की सब्जी की फसल चौपट होने से उनमें हाहाकार है। उपजिला अधिकारी सविता यादव ने बताया कि गंगा जलस्तर बढ़ने की सूचना नहीं है। क्षेत्रीय लेखपाल से फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed