{"_id":"b62be5fe38943666d1abfb463364b60d","slug":"ganga-while-bathing-dipped-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान करते वक्त डूबा युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान करते वक्त डूबा युवक
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
डलमऊ परिवारीजनों के साथ गंगा स्नान करने आया एक युवक सोमवार को गंगा नदी में डूब गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका चचेरा भाई भी तेज बहाव में फंस गया, लेकिन चीख-पुकार पर आए नाविकों ने किसी तरह उसे बचा लिया।
घटना की सूचना पर एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गंगा में डूबे छात्र की खोजबीन जारी है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मीरगंज जैतूपुर निवासी कुलदीप कुमार (18) इंटरमीडिएट का छात्र है।
सोमवार को वह अपने चचेरे भाई नीरज और अन्य परिवारीजनों के साथ गंगा स्नान करने आया था। दोनों पक्के घाट पर नहा रहे थे। इसी बीच कुलदीप नदी में डूबने लगा। नीरज उसे बचाने गया तो वह भी तेज बहाव में फंस गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों की चीख-पुकार पर आए नाविकों ने नीरज को किसी तरह पानी से बाहर निकाला, लेकिन कुलदीप को नहीं बचा सके। वह नदी में डूब गया। घटना की सूचना पर एसडीएम राम अक्षयवर और कोतवाल ओपी यादव मौके पर पहुंचे।
तीन नावों से नाविक और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे थे। खबर लिखे जाने तक युवक का कुछ अता पता नहीं चल सका था। कोतवाल ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की खोजबीन कराई जा रही है।