{"_id":"6abeb5729bf710e8320a238e","slug":"ganga-water-level-rises-movement-in-the-low-lying-riverine-areas-katri-disrupted-raebareli-news-c-101-1-slko1032-168882-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी में अवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी में अवागमन प्रभावित
Fri, 02 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ के कटरी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से जलमग्न आने-जाने वाला रास्ता।
डलमऊ। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह खतरे के निशान से मात्र 76 सेंटीमीटर दूर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार, खतरे का निशान 99.360 मीटर है। इसके सापेक्ष गंगा का जलस्तर 98.600 मीटर दर्ज किया गया है।
कटरी क्षेत्र में धान, हरा चारा और सब्जी की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे फसलों के बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर घटने के बाद फिर तेजी से बढ़ने लगा है। कटरी क्षेत्र में रास्ते पानी में डूब गए हैं। इससे खेतों तक पहुंचने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। एसडीएम प्रीति सिंह ने कहा कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।