फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga in spate, the water level rise

उफान पर गंगा, जलस्तर में बढ़ोतरी से हड़कंप

Fri, 19 Aug 2016 11:32 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 19 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ganga in spate, the water level rise
रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ तहसील में गंगा का जलस्तर बढने से घरों के आसपास पहुंचा गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चेतावनी बिंदु के सापेक्ष जलस्तर 98.250 मीटर पर पहुंच गया। घाटों के किनारे रहने वाले लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। बारिश की वजह से जलस्तर में बढ़ोतरी होने की वजह बताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी हुई तो जल्द पानी चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा।
विज्ञापन


गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को जलस्तर 98.250 मीटर रिकार्ड किया गया। गुरुवार को 98.200 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया था। लगातार गंगा का पानी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों के किनारे और कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप है। घाटों के किनारे रहने वाले लोगों के घरों के करीब तक पानी पहुंच गया है। कटरी क्षेत्र अंबहा, चकमलिकभीटी, बबुरा, जमालनगर मोहिद्दीनपुर, पूरे पवारन, गौतमन का पुरवा, पूरे रेवती सिंह, पूरे डंगरी आदि गांवों के लोग पानी बढ़ने से दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत की मिट्टी की कटान तेजी से हो रही है। एसडीएम क्षत्रपाल का कहना है कि पानी जरूर बढ़ रहा है, लेकिन अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। पूरी नजर रखी जा रही है। बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed