फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   gang disclose

कार चुराने वाले गैंग का एक बदमाश दबोचा गया, एक करोड़ की पांच लग्जरी कारें मिलीं

Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
gang disclose
रायबरेली। एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कार चुराने वाले गिरोह के एक और बदमाश को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश लखनऊ का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक करोड़ कीमत की पांच लग्जरी कारें बरामद की हैं। यह गैंग फर्जी दस्तावेज तैयार कर सस्ते दर पर वाहन बेचता था।
इस गैंग के छह बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पांच अपराधी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
चार अगस्त को एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस ने कार चुराने वाले एक गिरोह के छह बदमाशों को पकड़ा था। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 3.5 करोड़ कीमत के 31 लग्जरी वाहन भी बरामद किए थे।
गैंग से जुड़े छह सदस्य फरार थे, जिनकी धरपकड़ के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम प्रभारी प्रवीर गौतम और इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज विवेक त्रिपाठी को लगाया गया था।
विज्ञापन

एसओजी टीम प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को भोर तेलियाकोट के पास से गैंग के फरार एक अन्य इनामी बदमाश लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के 132 इंद्रपुरी मानस नगर निवासी रजत शर्मा को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रजत की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं लखीमपुर खीरी जिले के ईशा नगर थाना क्षेत्र के ऐरा कमरिया गांव निवासी सलीम, रिजवान सलीम, हरदोई जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बावन चुंगी निवासी सत्यम वाजपेयी, श्याम किशोर वाजपेयी, लखनऊ जिले के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के प्लाट नंबर 18 निकट बाबा कुटी मंदिर मौर्या निवासी अंकित श्रीवास्तव फरार हैं। पुलिस इन पांचों की तलाश कर रही है।

आरोपी रजत की निशानदेही पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार, फॉर्च्यूनर, हुंडई, आई 20, क्रेटा बरामद की है। आरोपी के पास से एक मोबाइल, चार वाहनों की चाबियां, 510 रुपये भी मिले हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि बरामद वाहनों में लिखे नंबर फर्जी हैं। वाहनों के मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed