फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gamblers gang busted, 18 people arrested, 3.67 lakh recovered

जुआरी गैंग का पर्दाफाश, 18 लोग गिरफ्तार, 3.67 लाख बरामद

Mon, 21 Dec 2020 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gamblers gang busted, 18 people arrested, 3.67 lakh recovered
रायबरेली। बछरावां कस्बे मुख्य बाजार में स्थित एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर जुआरी गैंग का पर्दाफाश किया है। मौके पर पुलिस 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। 3,87,770 रुपये नकद, एक कार, 20 मोबाइल फोन व पांच बाइक भी बरामद की गई हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से कस्बे की बानगी की मंडी चौराहे पर बने राजकुमार गुप्ता के मकान में जुआ संचालित होने की जानकारी मिली। सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी की अगुवाई में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ मकान में छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस को देख जुआरी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर 18 जुआरियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फड़ से 3,87,770 रुपये बरामद किए। जुआरियों के पास से 20 मोबाइल, पांच बाइक व एक कार भी बरामदगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आशीष उर्फ आशू मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा, विपिन सिंह उर्फ सोनू सिंह, नीरज कुमार उर्फ राहुल कश्यप, अजमेर, हरीश कुमार, गुफरान, संतोष कुमार, मोहम्मद इसरार, साहबेआलम, कंमोखान, चांदबाबू, मुकेश, अनुराग, राज कुमार सभी निवासी बछरावां, पवन कुमार निवासी जिला अस्पताल कॉलोनी थाना नगर रायबरेली, विकास कुमार व सोनू उर्फ राजेश निवासी थाना शिवगढ़ सहित 18 लोगों को जेल भेजा है।

सीओ ने बताया कि मकान में जुआ खेला जा रहा था। घेराबंदी करके 18 लोगों को माल समेत गिरफ्तार किया गया है। दो जुआरी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed