फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Furious over monkey menace and dilapidated road

Raebareli News: बंदरों के उत्पात और जर्जर सड़क पर भड़के

Wed, 29 Jul 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Furious over monkey menace and dilapidated road
रायबरेली में डीह क्षेत्र में प्रदर्शन करते व्यापारी।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डीह इकाई ने सुंदरगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने डीह बाजार में बंदरों के बढ़ते आतंक और गल्थेश्वर शिव मंदिर मार्ग की जर्जर स्थिति के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन



अध्यक्ष पवन अग्रहरि के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। अग्रहरि ने कहा कि डीह बाजार में बंदरों का उत्पात बढ़ रहा है। बंदर दुकानदारों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या के संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने डीह क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गल्थेश्वर शिव मंदिर मार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। साथ ही मंदिर मार्ग के शीघ्र निर्माण और मरम्मत की भी मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नंद कुमार पाल, राजेंद्र गुप्ता, हरिओम, आदित्य अग्रहरि, सत्यम, आदर्श, छोटेलाल साहू, मेवा सरोज, मनीष अग्रहरि, राम प्रसाद, अजय रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed