फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four railwaymen guilty in Harchandpur accident

हरचंदपुर हादसे में चार रेलकर्मी दोषी

Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Four railwaymen guilty in Harchandpur accident
लखनऊ रायबरेली रेलखंड के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस के डिरेलमेंट की जांच पूरी हो गई है। जिसे रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। रेल संरक्षा आयुक्त ने मामले में चार रेलकर्मियों को दोषी माना है। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने जांच रिपोर्ट में इंटरलॉकिंग सिस्टम में दिक्कत के अतिरिक्त लोकेशन बॉक्स से छेड़छाड़ को भी हादसे की वजह माना है। साथ ही स्टेशन मास्टर, सिग्नल इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंटेनर व लोको पायलट को दुर्घटना का दोषी माना है। जबकि सीनियर डीएसटीई के कामकाज को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बता दें कि अक्तूबर, 2018 में बिहार से दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) रायबरेली से लखनऊ के बीच हरचंदपुर स्टेशन पर ट्रेन मेन की जगह लूप लाइन पर चली गई, जिसके बाद इंजन पटरी से उतर गया था। ड्राइवर ने इंजन के ब्रेक लगाए, जबकि ट्रेन को नियंत्रित करने वाले ब्रेक का प्रयोग नहीं किया। इसे भी रिपोर्ट में शामिल किया गया। गाड़ी में एडीएसओ एके शर्मा भी थे और उन्होंने आपदा प्रबंधन का काम किया। जिसके बाद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मामले की जांच रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक को सौंपी थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार कर रेल मंत्रालय को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed