फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four people, including elder, die in accidents

हादसों में वृद्धा समेत चार लोगों की मौत

Thu, 08 Jun 2017 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 08 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four people, including elder, die in accidents
accident - फोटो : graphic
जिले में वाहनों की रफ्तार में वृद्धा समेत चार लोगों की सांसें थम गईं। भदोखर थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर सो रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जगतपुर क्षेत्र में बेकाबू कार ने एक लकड़ी व्यापारी को रौंद दिया। बछरावां थाना क्षेत्र में मामा के घर आए बालक को अज्ञात वाहन ने कुचल कर मौत के घाट उतर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मुंशीगंज कस्बा स्थित फुटपाथ पर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सो रही थी। इसी दौरान बुधवार तड़के किसी अज्ञात वाहन ने वृद्धा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय लोगों की नींद नहीं खुली थी।
विज्ञापन


इस वजह से किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। भदोखर थानेदार आरके सिंह का कहना है कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। किसी वाहन के कुचलने से उसकी जान गई बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के कलंदरखेड़ा कमैसी गांव निवासी शैलेंद्र गौतम (10) के मामा के लड़के की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में शामिल होने के लिए शैलेंद्र मामा के गांव बछरावां क्षेत्र के बन्नावां गांव आया था। मंगलवार रात बांदा-बहराइच राजमार्ग पर किसी काम से हाईवे किनारे गया था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

शैलेंद्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जगतपुर कस्बा निवासी एवं लकड़ी व्यापारी रामनाथ (40) का भांजा सीएचसी जगतपुर के पास रहता है। सुबह बाइक पर सवार होकर रामनाथ भांजे के घर जा रहा था।

लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कस्बे के पास इलाहाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही कार ने रामनाथ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। थानेदार रविंद्र मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के बबुरिहाखेड़ा निवासी राम सनेही (60) सुबह अपने दामाद अनूप कुमार (31), बेटी कंचनलता (22) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय किसी काम से जा रहा था। बाइक दामाद चला रहा था।


लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामसनेही को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed