{"_id":"5ebc30c48ebc3e9027450a3b","slug":"four-people-dead-one-injured-raibaraily-news-lko521465359","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खड्ड में पलटने से घर लौट रहे चार लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खड्ड में पलटने से घर लौट रहे चार लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
रायबरेली। लॉकडाउन के चलते बेंगलुरु से घर आते वक्त मध्य प्रदेश प्रांत के सिवनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर मंगलवार शाम कार खड्ड में पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। मरने वालों में रायबरेली जिले का एक, अमेठी जिले के दो और बाराबंकी जिले का एक व्यक्ति शामिल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों की मौत की सूचना उनके घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी होने पर आईजी जबलपुर भगवत सिंह चौहान ने एसपी को फोन करके शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके घर भिजवाने की बात कही। रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे मेहरबान मिश्र का पुरवा मजरे नेरथुवा निवासी वरुण कुमार द्विवेदी पुत्र सुरेंद्र कुमार द्विवेदी और उसके अन्य साथी बेंगलुरु में कपड़े बिक्री करने का व्यवसाय करते थे।
लॉकडाउन के चलते धंधा चौपट था। इसलिए वरुण कुमार अपनी निजी कार पर सवार होकर साथियों के साथ बेंगलुरु से घर लौट रहा था। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर छपारा बंजारी के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कार खड्ड में पलट गई। हादसे में कार सवार वरुण द्विवेदी के अलावा अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी जितेंद्र अवस्थी, पूरे बैसन गांव निवासी पंकज यादव और बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के मल्लाहन का पुरवा निवासी मुकेश की मौत हो गई। साथ ही मृतक जितेंद्र का भाई आशू हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक वरुण के चाचा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह हादसा एनएच 7 पर बंजारी मंदिर के पीछे हुआ। सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंशु अवस्थी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम कराया। फोन पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में आईजी जबलपुर भगवत सिंह चौहान ने बताया कि मृतकों को घर पहुंचाने सहित संभव मदद की जा रही है। लोगों की मौत की सूचना से घरों में कोहराम मच गया है। क्षेत्रीय लोग भी हादसे की खबर सुनकर गमगीन हैं।
जबलपुर आईजी भगवत सिंह चौहान मूलत शिवगढ़ क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही दिग्विजय सिंह चौहान ने अपने भाई एवं आईजी जबलपुर को फोन करके पूरे घटनाक्रम कराया। भाई की सूचना पर आईजी ने पूरे मामले को दिखवाया। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात तक शव घर पहुंचेंगे।