फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four killed, including old woman in accident

हादसों में वृद्धा समेत चार की मौत

Fri, 21 Apr 2017 11:26 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 21 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four killed, including old woman in accident
डेमो पिक - फोटो : getty images
 जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत चार लोगों की मौत हो गई। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने मोबाइल दुकानदार को रौंद दिया। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए था। बछरावां थाना क्षेत्र में एक महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। नसीराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी विमल कुमार (30) गांव में ही मोबाइल की दुकान करता था। रात में जिला मुख्यालय से दुकान का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर किलौली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अटौरा चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक हेल्मेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे पत्नी मीना, बेटे कार्तिक, छोटू को छोड़ गया है। थानेदार पन्नेलाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी गांव की रहने वाली फुलझारा (70) रात में अपने रिश्तेदार के गांव चेरीखेड़ा जा रही थी। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर नीमटीकर गांव के पास टेम्पो से उतर चेरीखेड़ा गांव जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायल फुलझारा को सीएचसी पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। नसीराबाद थाना क्षेत्र के मऊ-नसीराबाद मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर वली मोहम्मद (35) पुत्र सिपाही निवासी पूरे शिवा मजरे सरायं महेशा की मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक थौरी गांव में गेहूं की मड़ाई करने गया था।


इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भूसा लादकर घर ले जा रहा था। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि हादसा हुआ था। परिवारीजनों ने शव का पीएम नहीं कराया। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। जगतपुर गांव निवासी जगदीश (40) पुत्र रामदास शिवरतनगंज से वापस आ रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed