फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four doctors found absent, withheld salary and summoned

चार डॉक्टर मिले गैरहाजिर, वेतन रोककर जवाब-तलब

Tue, 10 May 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four doctors found absent, withheld salary and summoned
रायबरेली। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को हरचंदपुर सीएचसी सहित कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। मुख्य स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और चार डॉक्टर गैरहाजिर मिले। संबंधितों का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। खास बात यह है कि शासन के गंभीर होने के बाद भी चिकित्सक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने सोमवार को सबसे पहले 11.20 बजे हरचंदपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. दिव्या चौबे गैरहाजिर मिलीं। अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिलीं। अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने डिघौरा पीएचसी का निरीक्षण किया तो यहां चिकित्सक डॉ. श्वेता गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन

रहवां सीएचसी में चिकित्सक डॉ. राजीव त्रिपाठी बीती 26 अप्रैल से गैरहाजिर मिले। मटका पीएचसी में चिकित्सक डॉ. प्रियंका सोनी गैरहाजिर मिलीं। खागीपुर सड़वा पीएचसी में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी विनय यादव गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने संबंधित डॉक्टरों व सीएचसी का वेतन रोक दिया। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed