फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four buildings under construction has Seal

निर्माणाधीन चार भवनों को किया सील

Sat, 08 Oct 2016 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 08 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four buildings under construction has Seal
रायबरेली में सील की गई निर्माणाधीन इमारत। - फोटो : अमर उजाला
आरडीए की कार्य बंद कराने की नोटिस और मानचित्र के विपरीत कार्य करना निर्माणकर्ताओं को भारी पड़ गया। शुक्रवार को आरडीए उपाध्यक्ष ओपी राय के निर्देश पर अवर अभियंताओं ने मौके पर जाकर तीन निर्माणाधीन कांप्लेक्स समेत चार निर्माण सील कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान निर्माणकर्ताओं और अफसरों में नोकझोक भी हुई। आरडीए की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल रहा। रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण रोकने के लिए लगातार नोटिस जारी की जा रही है। इसके बाद भी निर्माणकर्ता गुपचुप तरीके से काम करा रहे है।
विज्ञापन


वीसी के निर्देश पर अवर अभियंता एसके दीक्षित, रबीश अग्रवाल, एमके शर्मा ने अलग-अलग मोहल्लों में जाकर निर्माण को सील कर दिया। इसमें कचहरी रोड स्थित पवन गुप्ता, रंधावा लाइब्रेरी के पीछे बल्लू सरदार का निर्माण सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मोटल तिराहा निकट गंगाबक्श सिंह का निर्माण और त्रिपुला चौराहा पर रामानुज सिंह का मकान भी सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा।


आरडीए के एक्सईएन एसके सिन्हा ने बताया कि निर्माणकर्ता को पहले से नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद भी कार्य नहीं रोका गया। बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। अब मानचित्र स्वीकृत होने पर ही राहत मिल सकेगी। अभी कई और निर्माण चिह्नित है, जिन्हे जल्द सील कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed