फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   foundation day

15 गांवों को गोद लेकर करा रहे विकास : मुकेश

Sun, 11 Jul 2021 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
foundation day
रायबरेली। भारत विकास परिषद ने शनिवार रात सिविल लाइन स्थित एक होटल में अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन मदन मोहन पांडेय, विशिष्ट अतिथि शासकीय अधिवक्ता विमल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरबी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री मुकेश जैन, प्रांतीय अध्यक्ष अमरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री बताया कि भारत विकास परिषद ग्रामीण क्षेत्र में 15 गांवों को गोद लेकर उनका संपूर्ण विकास कर रही है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने परिषद के कार्यों की सराहना की। डॉ. आरबी श्रीवास्तव ने परिषद के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

कुमारी अलका बाजपेयी, कुमारी अपर्णा बाजपेयी, अंजलि तिवारी ने रोली चंदन एवं बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। वंदेमातरम गीत मधु कक्कड़, शशि अग्निहोत्री, सुलेखा मिश्रा ने प्रस्तुत किया। अध्यक्ष इं. राकेश कुमार मिश्रा ने अतिथियों तथा परिषद के दायित्व धारियों का स्वागत किया। सचिव राजाराम मौर्या ने भारत विकास परिषद के वर्ष भर में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद दुबे, अशोक मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, नीलमा श्रीवास्तव, रीता मिश्रा, अंजू मौर्या, स्वीटा गुप्ता, डॉ. गीता कुमार, डॉ. चंपा श्रीवास्तव आदि ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को तुलसी पौधा लगा हुआ गमला, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नवल किशोर बाजपेयी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाने वाले चिकित्सकों एवं परिषद के कर्मचारियों को उपहार भेंट किए। संचालन सीमा श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अनीता जैन, ऋषि अग्रवाल, जयशंकर प्रसाद बाजपेयी, राकेश कक्कड़, सुशील गुप्ता, वीके अग्निहोत्री, सुभाष श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, हरिशंकर मिश्रा, अवध कुमार मिश्रा, मनीष कपूर, जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed