फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Former MLA's son bought nomination form

पूर्व विधायक के बेटे ने खरीदा नामांकन पत्र

Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's son bought nomination form
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद सोमवार को डीएम न्यायालय से पहला पर्चा खरीदा गया। बछरावां से पूर्व सपा विधायक के बेटे ने यह पर्चा खरीदा है। 26 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नामांकन पत्र जमा होंगे। चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। जिला पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए गुणा-भाग शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जिले के 52 जिला पंचायत सदस्य करेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही सरगर्मी बढ़ गई है। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में कई दिनों से नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए व्यवस्था की गई है लेकिन रविवार तक एक भी दावेदार पर्चा खरीदने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार को बछरावां के पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला ने पहला नामांकन पत्र खरीदा है। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि सोमवार को पहला पर्चा बिका है। विक्रांत अकेला ने पर्चा खरीदा है। 26 जून को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में दिल्ली में प्रत्याशी को लेकर मंथन चल रहा है। एक-दो दिन में प्रत्याशी का नाम घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा में भी प्रत्याशी को लेकर अंदर ही अंदर मंथन चल रहा है। कइयों के नाम सामने आए हैं। हालांकि भाजपा ने आधिकारिक रूप से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। भाजपा प्रत्याशी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
हालांकि जिले में 52 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये ही डीडीसी मतदान करेंगे। इस सीट को अपने कब्जे में करने के लिए भाजपा इस बार पूरी ताकत लगाए है। हालांकि कांग्रेस भी पीछे नहीं है। चुनाव इस बार भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन होगा। डीएम न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। सोमवार को पहला पर्चा बिका है। तीन जुलाई को मतदान और मतगणना होगी। शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed