{"_id":"5d6837f38ebc3e015f56537d","slug":"former-mla-from-tiloi-dr-mo-muslim-death-raibaraily-news-lko4787905175","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलोई के पूर्व विधायक डॉ. मो. मुस्लिम का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलोई के पूर्व विधायक डॉ. मो. मुस्लिम का इंतकाल
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की तिलोई विधानसभा क्षेत्र (अब अमेठी में) के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. मो. मुस्लिम का बुधवार रात लगभग ढाई बजे लखनऊ के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। इससे रायबरेली और अमेठी जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शहर में कहारों का अड्डा के निकट स्थित आवास में लोगों का मजमा लग गया। हजारों नम आंखों के बीच गुरुवार शाम उन्हें कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मूलरूप से लालगंज क्षेत्र के बहाई गांव निवासी डॉ. मो. मुस्लिम ने अपने राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत 80 के दशक में की। उन्होंने पहला चुनाव नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का लड़ा था, जिसमें वह सफल नहीं हो पाए थे। इसके बाद उन्होंने तिलोई विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाया। जहां से वह पहली बार 1996 में सपा के टिकट पर चुनाव जीते और विधायक बने।
वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा में तिलोई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2017 में उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया, लेकिन अस्वस्थता के कारण खुद चुनाव लड़ने के बजाए बेटे को मैदान में उतारा। तिलोई में काफी प्रभावशाली माने जाने वाले डॉ. मुस्लिम ने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली।
विज्ञापन
एक महीने से हालत काफी चिंताजनक चल रही थी। उन्हें बुधवार को लखनऊ ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां देर रात ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। गुुरुवार को सुबह उनका पार्थिक शरीर शहर में कहारों का अड्डा स्थित आवास लाया गया। जहां रायबरेली और अमेठी में रहने वाले समर्थकों और जनप्रतिनिधियों का मजमा लग गया।
देर शाम डबल फाटक में नमाज पढ़ाई गई और फिर बहराना के निकट स्थित कब्रिस्तान में नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया। डॉ. मुस्लिम अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। राजनीतिक रूप से डा. मुस्लिम के काफी करीबी रहे मो. सगीर खां ने बताया कि पत्नी नूरजहां, बेटे सऊद, बहू नसरीन के अलावा एक पौत्र और दो पौत्रियां हैं।
पूर्व विधायक डॉ. मो. मुस्लिम ने सपा, कांग्रेस और बसपा के बाद भाजपा का भी दामन थामा था। लोकसभा चुनाव में उनके पाला बदलने से नतीजे प्रभावित हुए। तिलोई विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे अमेठी लोकसभा क्षेत्र में एक मुस्लिम लीडर के रूप में डॉ. मुस्लिम का कद ऊंचा माना जाता था।
डॉ. मुस्लिम ने लोकसभा चुनाव के दौरान लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन की थी। डॉ. मो. मुस्लिम ने राजनीति के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया। स्कूल-कॉलेजों के लिए हमेशा मदद देने के तैयार रहने वाले डॉ. मुस्लिम ने रायबरेली-फैजाबाद रोड पर लालूपुर गांव के निकट मरियम बीबी इंस्टीट्यूट के रूप में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की।