फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Forensic team examined, questioned by police personnel

फोरेंसिक टीम ने की जांच, पुलिस कर्मियों से पूछताछ

Thu, 16 Mar 2017 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 16 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Forensic team examined, questioned by police personnel
हादसे की जांच करते लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक व सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधायक राजा भैया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह समेत पांच लोगों पर हत्या और साजिश के मुकदमे की जांच तेजी में तेजी आ गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के संयुक्त निदेशक डॉ. जी खान की अगुवाई में यहां पहुंची टीम ने पूरे प्रकरण की तफ्तीश की।
विज्ञापन


टीम ने थाने में खडे़ ट्रक की न सिर्फ बारीकी से जांच की, बल्कि घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों व पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। जांच के बाद टीम वापस लौट गई। एक सप्ताह बाद मामले की जांच रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट तय करेगी कि कुंडा विधायक, एमएलसी समेत अन्य लोग मामले में आरोपी हैं या फिर उन्हें रंजिशन फंसाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छह दिन पहले ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा गांव के पास बाइक सवार युवक योगेंद्र यादव उर्फ  बबलू (19) पुत्र स्व नन्हें लाल यादव निवासी बलीपुर थाना हथगवां जनपद प्रतापगढ़ को एक ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के चाचा सुधीर कुमार यादव ने ऊंचाहार कोतवाली में कुंडा के विधायक एवं मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ  राजा भैया, प्रतापगढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ  गोपालजी, राजा भैया के मैनेजर नन्हें सिंह और उनके चालक संजय प्रताप सिंह, अजय सिंह तथा दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

चाचा का आरोप है कि राजा भैया ने साजिश करके ही योगेंद्र यादव को ट्रक से कुचलवाकर हत्या कराई थी। घटना के बाद स्थानीय फोरेंसिक टीम ने जांच की थी। यहां की फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ को पत्र लिखा था।

इस पर बृहस्पतिवार को लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक डॉ. जी खान के नेतृत्व में टीम ऊंचाहार पहुंची। टीम ने थाने में खड़े ट्रक की जांच और पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।


इसके बाद लखनऊ की टीम रायबरेली फोरेंसिक टीम की प्रभारी डॉ. प्रतिभा तिवारी, ट्रेनी सीओ विनीत सिंह, कोतवाल परशुराम तिवारी के साथ घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। सड़क पर बने निशान की लंबाई मापी और नक्शा बनाया। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed