{"_id":"63cae1353d461976e9758611","slug":"food-raibaraily-news-lko667352372-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आज सजेगा अंतरराष्ट्रीय मिलेट महोत्सव, उपलब्ध होंगे भारतीय अनाज के बने व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आज सजेगा अंतरराष्ट्रीय मिलेट महोत्सव, उपलब्ध होंगे भारतीय अनाज के बने व्यंजन
विज्ञापन
रायबरेली। भारत की धरती में उगने वाले मोटे अनाज जो पौष्टिक भी हैं और और स्वादिष्ट भी हैं, जिन्हें बनाना भी आसान हैं और उगाना भी आसान हैं। ऐसे ही अनाजों की जानकारी के लिए 21 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट महोत्सव शहर के रायबरेली क्लब में आयोजित होगा। महोत्सव दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें आयोजक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा शिरकत करेंगे।
भाजपा नेता एवं कार्यक्रम के निवेदक विजय रस्तोगी ने बताया कि जिन्हें हम मोटा अनाज कहते हैं, वह सेहत के लिए लाभकारी हैं और स्वादिष्ट भी हैं, जिन्हें पचाना भी आसान है। ऐसे ही भारतीय अनाजों से बनने वाले व्यंजन इस महोत्सव में उपलब्ध होंगे, जिन्हें लोग अपने स्वाद अनुसार ले भी सकते हैं।
महोत्सव में व्यंजन किस तरह से बनाए जाएं, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अनाज से बनने वाली मिठाइयों में बाजरे का हलवा, बाजरे की खीर, सावा की खीर, देशी गुण, बाजे का लडडू, ज्वार का लड्डू, अलसी के लड्डू, तिल का लड्डू और राम दाने का लड्डू के अलावा बाजरे की तहरी और सावा का चावल भी महोत्सव की शोभा बढ़ाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय युवा मोर्चा के मंत्री सुनील मौर्या ने बताया कि गेहूं के आटे की पौष्टिकता के साथ भारतीय मोटे अनाज के आटे से बनी रोटी जैसे मकाई, जौ, बाजरा की रोटी, चना ज्वार और सोयाबीन के साथ-साथ सब्जियों में चोखा, सगपईता, आलू मटर की मिक्स सब्जी, देशी कुटा मिर्च का अचार के साथ कई प्रकार की चटनियां देशी अनाज से बनी रोटियों का स्वाद बढ़ाएंगे। महोत्सव में अवधी भाषा के महारथी अपनी कविताओं से लोगों का मनोरंजन भी करेंगे।