फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   food poisioning

फूड प्वाइजनिंग से चार बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
food poisioning
सलोन (रायबरेली)। एक ही परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इन सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिटकहिया मजरे कमालुद्दीनपुर निवासी द्वारिका के घर में गुरुवार सुबह उसकी पत्नी मीना ने दाल-चावल, रोटी बनाई थी।
विज्ञापन

द्वारिका खाना खाकर ड्यूटी पर चला गया, जबकि थोड़ी देर बाद मीना ने बेटे आयुष (2), बेटी सोनाली (8) और पुत्र आंसू (7) को खाना खिलाने के बाद खुद भी भोजन करने लगी। इसी दौरान एक-एक करके सभी को उल्टियां होने लगीं। पेट में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन

चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य एकत्र हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया। हालांकि दो वर्षीय सोनाली की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि महिला और उसके बच्चों की हालत कैसे खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मीना ने बताया कि खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। डॉ. रूपेश जायसवाल ने बताया कि सभी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। खाने में कोई कीड़ा-मकोड़ा गिर गया होगा, जिससे लोग बीमार हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed