कोहरा बना काल, छात्र समेत तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज थाना क्षेत्र के मुतवल्लीपुर मजरे कजियाना गांव निवासी अतुल कुमार (12) पुत्र रामनरेश जूनियर विद्यालय कजियाना में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार दोपहर वह साइकिल से किसी काम से मतीनगंज बाजार जा रहा था। इसी दौरान गदागंज से ऊंचाहार की ओर जा रहे ट्रक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया।
इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। एसओ हंसराज यादव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया।
दूसरी घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मलियापुर गांव के पास हुई। भीमगंज मजरे खलीलपुर गांव निवासी संदीप कुमार (32) रविवार को बाइक से किसी काम के लिए रायबरेली गया था। देर शाम घर वापस लौट रहा था। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मलियापुर गांव के पास घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढोढवापुर गांव निवासी सुंदर (60) किसी काम के सिलसिले में शिवगढ़ बाजार आये थे। वापस जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।