{"_id":"696d33aeb6e5804afd0ed5b1","slug":"five-trains-including-vande-bharat-will-not-arrive-today-raebareli-news-c-101-1-slko1034-149236-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वंदेभारत समेत पांच ट्रेनें आज नहीं आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वंदेभारत समेत पांच ट्रेनें आज नहीं आएंगी
Mon, 19 Jan 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें सोमवार को निरस्त होने के कारण नहीं आएंगी। गोरखपुर और प्रयागराज से बीच दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) लखनऊ से लौट जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ से रायबरेली होते हुए प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी। देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल और शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को दूसरी गाड़ियों से यात्रा करनी होगी। इसलिए यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद लौटना न पड़े। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
रविवार को मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रही। वंदेभारत एक्सप्रेस भी लखनऊ से वापस भेजे जाने के कारण नहीं आई। इनके अलावा ज्यादातर ट्रेनों ने यात्रियों को कई घंटे इंतजार कराया। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर छह घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल साढ़े चार घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल पौने चार घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन
टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर व रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर सवा घंटे और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस व ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।