फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five hot spots declared in Bachhrawan, Unchahar, Rohanians and Salon, area sealed

बछरावां, ऊंचाहार, रोहनियां व सलोन में पांच हॉट-स्पॉट घोषित, इलाके सील

Thu, 23 Apr 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five hot spots declared in Bachhrawan, Unchahar, Rohanians and Salon, area sealed
रायबरेली। कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद पांच और इलाकों को हॉट-स्पॉट घोषित कर दिया गया है। पहले से ही शहर के किला बाजार और खाली सहाट को हॉट-स्पॉट बनाया गया है। बछरावां, सलोन, ऊंचाहार और रोहनियां में पांच इलाकों को हॉट-स्पॉट घोषित करने के बाद लॉकडाउन का शत प्रतिशत अनुपालन कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इलाकों के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। मोहल्लों के सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू हो गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में कई जमाती सलोन के मस्जिदों में रुके थे। इसके अलावा पॉजिटिव पाए गए रोगी ऊंचाहार रोहनियां और बछरावां क्षेत्र के रहने वाले हैं। बछरावां ब्लॉक के थुलेंडी और रसूलपुर गांव को हॉट-स्पॉट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इसकेे अलावा ऊंचाहार कस्बे के दर्जी मोहल्ला और रोहनियां ब्लॉक के पीठा पट्टी गांव को हॉट-स्पॉट घोषित किया गया है। इन मोहल्लों व गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पूछताछ के बाद ही लोगों को आनेजाने दिया जा रहा है। सभी सड़कों को भी सील कर दिया गया है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि संबंधित मोहल्लों व गांवों को हॉट स्पाट बनाने के साथ ही शासन से तय आदेशों का अनुपालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के मरकज से लौटने के बाद एक मदरसे में छुपे जमातियों में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद सलोन नगर को हॉटस्पाट घोषित करने के साथ ही तीन किलोमीटर परिधि को सील कर दिया गया है। सभी मार्गों को सील करने के साथ ही ही सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू करा दिया गया है। दिल्ली से लौटने के बाद जमाती सलोन कस्बे के इस्लामिया मदरसा मरकज में छिपे थे।
बाद में उन्हें नगर की कई मस्जिदों में भेजा गया। सूचना मिलने पर प्रशासन ने सभी को मस्जिदों से निकालकर क्वारंटीन में रखा गया। अब सलोन कस्बे को हॉट स्पॉट घोषित करने के साथ ही सभी मार्गों को सील कर दिया गया है। वाहनों और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। सुबह से ही सड़कों और मोहल्लों को सैनिटाइजड करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तुएं व दवाइयां फोन पर मंगाने पर होम डिलीवरी की जाएगी। फल और सब्जी, किराना, समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी डोर-टू-डोर करेंगे। कब्जे में स्वास्थ्य विभाग की 23 टीमें लोगों की सेहत को जांचने में जुट गई हैं। ऊंचाहार नगर के दर्जी मोहल्ले को को सील करने के बाद घर-घर पहुंचकर जांच की व्यवस्था की गई है।
आशा बहुओं की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शारीरिक सुरक्षा को लेकर गुरुवार को सीएचसी में आशा बहुओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आशा बहुओं का आरोप है कि वह लोग गांव में ड्यूटी लगातार कर रही है, लेकिन आजतक उनको विभाग द्वारा मास्क व सैनिटाइजर तक नहीं दिया गया है। हॉट स्पॉट में सर्वेक्षण का कार्य बिना सुरक्षा व्यवस्था के संभव नहीं है। सीएचसी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
बाद में आशा बहुओं को मास्क दिया गया। आशा बहुओं ने कहा कि उनके साथ महिला सिपाही की भी ड्यूटी लगाई जाए तभी सर्वेक्षण का कार्य करेंगी। कोई समाधान नहीं निकला तो आशा बहुएं वापस अपने घर चली गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि सीएचसी में मास्क आया था, जिसे आशा बहुओं को दिया गया है। सैनिटाइजर आने पर दिया जाएगा। पूरी जानकारी से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया।

ऊंचाहार नगर और रोहनियां ब्लॉक के एक गांव में कोरोना के केस मिलने के बाद पीठापट्टी गांव में 12 परिवारों और नगर के दर्जी मोहल्ले के नौ लोगों को उनके घर में ही क्वांरटीन करा दिया गया है। सूचना मिलते ही गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने पहुंचकर सभी को उनके घरों में ही क्वारंटीन करवा दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव का कहना है कि संबंधित लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed