फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five die of infection

एईएस से तीन मासूमों की मौत, नवजात व वृद्ध ने भी तोड़ा दम

Sat, 14 Sep 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five die of infection
रायबरेली। एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का कहर जिले में बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से तीन मासूमों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार से नवजात व डायरिया की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसमें चार मौतें जिला अस्पताल में और एक मौत डलमऊ सीएचसी में इलाज के दौरान हुई। लगातार मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बच्चों व अन्य लोगों को संक्रामक रोगों से बचाने में नाकाम है। अधूरी व लापरवाह तैयारियों के कारण ही कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही संक्रामक रोगों का कहर बढ़ गया है। जिले के सगरा गांव के दिनेश कुमार ने आठ माह की बच्ची दीपांशी को एईएस की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे धर्मशाह निवासी बबलू ने अपने आठ साल के बेटे को एईएस की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फुरसतगंज क्षेत्र के ही पूरे बैसन गांव की गुड़िया के नवजात की भी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रतापगढ़ जिले के पेंडारी उदयपुर निवासी मो. अली (70) की डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed