फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five crores arrested for extortion of one crore from Saria businessman

सरिया व्यवसायी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पांच गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five crores arrested for extortion of one crore from Saria businessman
रायबरेली में सोमवार को पुलिस कार्यालय में सरिया व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े ग? - फोटो : RAIBARAILY
व्यवसायी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

सबहेड : पहली बार जिले में धन वसूलने के लिए इंडीकॉल सॉफ्टवेयर से इंटरनेंट कॉल की ली मदद
- चार लाख एडवांस लेने आए तो सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट-सर्विलांस टीम ने दबोचा
- नकदी के साथ तीन बंदूकें, एक बाइक व मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद जेल भेजा
रायबरेली। शहर के सरिया व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने रविवार रात पांच युवकों को उस समय दबोच लिया, जब यह एडवांस में चार लाख रुपये व्यापारी से लेने पहुंचे थे। पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
खास बात ये है कि पहली बार जिले में धन वसूलने के लिए इंडीकॉल सॉफ्टवेयर से इंटरनेट कॉल की मदद ली गई। बराबर रंगदारी मांगी जाती रही और आरोपी धमकी देते रहे कि रंगदारी नहीं मिली तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पकड़े गए आरोपियों के पास से बंदूकें, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि इंडीकॉल सॉफ्टवेयर से इंटरनेट कॉल की मदद से कुछ लोगों ने शहर के एक सरिया व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामला जानकारी आने पर पड़ताल के लिए पुलिस टीमें लगाई गई। सदर कोतवाल अतुल सिंह, स्वाट-सर्विलांस टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने टीम के साथ रंगदारी मांगने के मामले में पांच युवकों को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शहर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी अनुज यादव, मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुरवा निवासी शुभम यादव, भदोखर थाना क्षेत्र के जरौला गांव निवासी सतीश यादव उर्फ गोली, अंकुश यादव और डीह थाना क्षेत्र के पदमनपुर बिजौली गांव निवासी रमेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि एक करोड़ के बदले पहले युवकों को व्यापारी ने चार लाख रुपये देने की बात कही थी। रुपये लेने आए थे, तभी पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चार लाख रुपये की नकदी, 315 बोर की दो, 12 बोर की एक बंदूक, एक बाइक, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
इन्हीं आरोपियों ने भदोखर थाना क्षेत्र में 10 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था। पूछताछ में घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है। जिस सरिया व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई, उसके नाम का पुलिस ने खुलासा नहीं किया। व्यापारी के नाम के खुलासे के सवाल पर एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से व्यापारी के नाम का जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि व्यापारी को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।
सरिया व्यापारी से रंगदारी के मांगने के मामले में पुलिस की जांच में अहम खुलासा हुआ है। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि रंगदारी मांगने के मामले में पकड़ा गया आरोपी रमेश कुमार यादव सरिया व्यापारी की फैक्टरी में काम करता था। उसने ही अपने साथियों को बताया था कि उसके मालिक के पास बहुत पैसा है।

यदि मालिक से रंगदारी मांगी जाएगी तो वह आसानी से एक करोड़ की रकम दे देगा। रकम मिलने पर हम सब मालामाल हो जाएंगे। कोतवाल का कहना है कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इंटरनेट कॉल का सहारा लिया गया। इंटरनेट कॉल से फोन करने पर लोकेशन विदेश बता रहा था। मामले की गहराई से पड़ताल की गई तो उनकी लोकेशन शहर क्षेत्र में ही मिली। इस पर पांचों आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed