{"_id":"5d34ad348ebc3e6ca621cb3b","slug":"first-monday-of-savan-today-raibaraily-news-lko4720631150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, सज धज कर तैयार शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, सज धज कर तैयार शिवालय
विज्ञापन
जायस नगर से बाबा बैजनाथ धाम दर्शन के लिए जाता कांवड़ियों का जत्था।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सावन का पहला सोमवार आज है। इसके लेकर जिले भर के शिवालय सज धज कर तैयार हो गए हैं। पहले सोमवार को लेकर भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। बछरावां क्षेत्र के सुदौली स्थित भंवरेश्वर शिव मंदिर में लगने वाला मेला भी शुरू होगा। वहीं भूखे को खाना और प्यासे को पानी, जय अमरनाथ बर्फानी, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है... का नारा लगाते हुए जायस कस्बे से कांवड़ियों का जत्था सावन के पहले सोमवार को बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए रविवार को रवाना हुआ। जगह-जगह जत्थे में शामिल लोगों को स्वागत किया।
जिले के बाल्हेश्वर मंदिर ऐहार, अंचलेश्वर मंदिर हरचंदपुर, सोहलेश्वर मंदिर सरेनी, महेश्वरनाथ मंदिर सूची, गहिरेश्वर मंदिर लालगंज, गौरीशंकर महादेव मंदिर ऊंचाहार, जगमोहनेश्वर मंदिर रायबरेली, थुलेश्वर मंदिर डीह, झारखंडेश्वर मंदिर भीमगंज, नेवारेश्वर मंदिर भवानी नगर, कंजेश्वर मंदिर राजामऊ, महाकालेश्वर रायबरेली नगर समेत अन्य मंदिरों पर सावन के पहले सोमवार को लेकर तैयारी कर ली गई है।
बछरावां क्षेत्र के सुदौली गांव के सई नदी तट स्थित पौराणिक भंवरेश्वर शिव मंदिर पर भक्तों की रविवार रात से ही भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। मंदिर परिसर में एक माह तक लगने वाला मेला भी लग गया। रविवार को मंदिर के बाहर मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों सजाते रहे। सावन के सोमवार पर यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ पहुंचती है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच लिया है। मंदिर पर आने जाने वाले रास्तों पर यातायात पुलिस की व्यवस्था की गई है। मंदिर से पहले ही बेरीकेटिगं लगाकर वाहनों को रोक दिया जाएगा। एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ विनीत सिंह, तहसीलदार विनोद सिंह व एसओ रावेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर व मेले का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने व शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए।
सीओ ने कहा कि मंदिर के बगल में स्थित सई नदी में जलाभिषेक के लिए जल लेने व स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को नदी के बीच में जाने से रोका जाए, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना न घट सके। इसके अलावा बछरावां कस्बे के समाधानेश्वर मंदिर, बुलाकेस्वर मंदिर, पस्तौर स्थित कंजेश्वर धाम, समोधा स्थित झारखंडेश्वर धाम, कुंदनगंज स्थित मंशेस्वर शिव मंदिर में भी सावन के चलते शिवालयों में सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना करेंगे।
जायस प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे से सावन महीने के पहले सोमवार को बाबा बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए रविवार को कांवड़ियों का जत्था जायस रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कांवड़ियों का रात जत्था वाराणसी में रुकेगा और गंगा स्नान करके बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंच के जल चढ़ाएगा। इस मौके पर उमंग कोशल, अर्जुन सोनी, शुभम सोनकर, गोवर्धन गोड़, संजू मौर्य आदि मौजूद रहे।