{"_id":"6258679e6023c15b800ebd17","slug":"fire-raibaraily-news-lko626127998","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात बीघा फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज/डीह/ऊंचाहार। जिले में गुरुवार को आग लगने से सात बीघा फसल जलकर राख हो गई। कहीं ग्रामीणों तो कहीं दमकल की मदद से आग बुझाई गई। सभी जगह बिजली की शॉर्टसर्किट से आग लगी।
दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के पूरे गुलाबराय और सुदामापुर के बीच खेतों में आग लगने से एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में एक बीघा फसल जली है।
डीह ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी त्रिभुवन नाथ पांडेय के खेत में आग लगने से एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।
ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। राजस्व निरीक्षक आदित्य मौर्य ने क्षति का आकलन किया है। इसी तरह ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी विनोद कुमार के खेत से बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से आग लग गई।
जब तक आग बुझाई जाती, तब तक गांव के विनोद कुमार, राजकमल, विजय कुमार, कमलेश नाई, लाल पंडित व सोनू की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे के लिए कार्रवाई की जाएगी।