{"_id":"6251c4e5926ef81eb674a77b","slug":"fire-raibaraily-news-lko6253870129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से राख हो रही गेहूं की फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से राख हो रही गेहूं की फसलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में शनिवार को कहीं पर शॉर्ट सर्किट से कहीं पर अज्ञात कारणों से आग लगने की वजह से 18 बीघा फसल और एक मकान की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
सबसे ज्यादा नुकसान पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की लापरवाही की वजह से हो रही है। ग्रामीण अंचलों में तार ढीले होने के साथ जर्जर भी है। जिन्हें कसवाया नहीं जा रहा है।
यही वजह है कि आए दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रखेड़ा गांव में शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक प्रेम शंकर अवस्थी, कृष्णचंद्र गुप्ता, रामविलास पासवान, प्रमोद सिंह व उनके भाई विनोद सिंह की गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक सगरा मजरे तेजगांव के रहने वाले गुरुप्रसाद परिवार के साथ बाग में महुआ बिनने गए थे। इसी दौरान घर में आग लग गई। राजस्व निरीक्षक सत्यभवन शुक्ला ने बताया कि करीब 27 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक शोरा गांव में खेतों के ऊपर से निकली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे पूरे कतिकन गांव के रतीपाल यादव, रमेश कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार यादव की एक बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे शिव शंकर, ओमप्रकाश फौजी, अवधेश पांडेय, कृष्णकुमार की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग की लपटों को देखकर पड़ोस के खेतों में काम कर रहे किसानों ने पेड़ों की झाड़ियां व ट्यूबवेल के पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक छतोह ब्लॉक क्षेत्र के सुलईपुर गांव में महुआ की पत्तियां जलाने के दौरान निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे गांव के रामलखन की छह बीघा फसल जलकर राख हो गई।