फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

आग ने मचाई तबाही, घर जले तो कहीं फसल हो गई राख

Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
fire
खेत में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आग ने गुरुवार को खूब तबाही मचाई। फसल व गृहस्थी का सामान राख हो गया। कहीं बीड़ी तो कहीं चिलम से आग लगी। शॉर्ट सर्किट से भी फसलें तबाह हो गईं।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक नाथ खेड़ा मजरे डलमऊ ग्राम निवासी रामेश्वर यादव के घर में आग लग गई। चपेट में आकर छप्पर के नीचे बंधी पांच भैंसें झुलस गईं। घर का सामान जल गया।
विज्ञापन

घर के बगल में रखी मिथिलेश कुमार की गुमटी जल गई। रामेश्वर और मिथलेश ने बताया कि करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार रानीखेड़ा मजरे गुमावा गांव में चिलम की चिंगारी ने छह किसानों की पांच बीघा गेहूं की फसल राख कर दी। किसान अशोक लोधी, रामसुचित, सतगुरु, सरजू प्रसाद, साहबदीन, रामअवध यादव की फसल जली। लेखपाल शिव प्रकाश मौर्या ने आग के नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से गेहूं की आठ बीघा फसल जल गई। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी विलंब से पहुंची। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। किसान सुशील, राजेश, सूर्यनारायण, स्वामीदीन, मनोज, ललित, अनंत की गेहूं की फसल जल गई।
राही प्रतिनिधि के अनुसार जहानपुर कोडर गांव में गेहूं की चार बीघा फसल जल गई। सुनील कुमार, रामकुमार, गोरेलाल की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।
अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक मिल एरिया क्षेत्र के पावरग्रिड के पास गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गेहूं की 10 बीघा फसल जल गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे शिवबक्स मजरे जमुरावां में आग से राजेंद्र प्रसाद, उमाशंकर, देवी प्रसाद, सुनील कुमार निर्मल, जितेंद्र कुमार निर्मल आदि के लगभग चार बीघा से अधिक फसल राख हो गई। किसान राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि सूचना फायर ब्रिगेड और हल्का लेखपाल को दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक सैरापुर गांव में गेहूं काटने की मशीन के बिजली के तार से छू जाने के बाद निकली चिंगारी से गेहूं की चार बीघा फसल जल गई।
लक्ष्मी गुप्ता की पक्की खड़ी गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग रामदयाल व बृजेश कुमार के खेत की फसल को भी चपेट में ले लिया। खेत में घुसते ही गेहूं की मशीन खेत के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन से टकरा गई और इस दौरान निकली चिंगारी गेहूं के खेत में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed