{"_id":"62408e424c0ee6415163996f","slug":"fire-raibaraily-news-lko6233870139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, एक लाख की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, एक लाख की गृहस्थी जली
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। पुरबिहन मजरे कुटिया अहतमाली गांव में रविवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इससे घर में रखी गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई।
गांव निवासी समरजीत यादव के घर में रविवार दोपहर चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी पास में रखे छप्पर पर पहुंच गई।
आग की तेज लपटें निकलने लगीं। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। छप्पर के नीचे खड़ी बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके किसी तरह आग बुझाई। तब तक अनाज, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि करीब एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
क्षेत्रीय लेखपाल अमर सिंह ने आग से हुई क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन भेजने और सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया है।