फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

बीएसएनएल के एक्सचेंज में लगी आग, मोबाइल, इंटरनेट, लैंडलाइन सेवा ध्वस्त

Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
fire
रायबरेली। पहले से ही जिले में पटरी से उतरी बीएसएनएल की दूर संचार सेवा गुरुवार को एक्सचेंज में लगी आग से पूरी तरह धड़ाम हो गयी। फिरोज गांधी नगर स्थित बीएसएनएल के मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज के एनटीआर रूम में सुबह भड़की आग के बाद मोबाइल, इंटरनेट से लेकर लैंडलाइन सेवा तक पूरी तरह ठप हो गयी।
विज्ञापन

इससे अधिकारियों से लेकर आम लोगों तक को दिन भर इंटरनेट सेवा से जुड़े काम काज के साथ आपस में बातचीत न हो पाने से खासी परेशानी हुई। एक्सचेंज में अचानक लगी आग से मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाने के बाद संचार सेवाओं को फिर से बहाल कराने की कवायद शुरू हुई। लेकिन देर शाम तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली।
जिम्मेदार अब शुक्रवार तक ही संचार सेवाओं के दुरुस्त हो पाने की उम्मीद जता रहे हैं। अचानक एक्सचेंज में इतनी बड़ी आग कैसे लगी। इसे लेकर कोई भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह आठ बजे तक मोबाइल, ब्राडबैड, लैडलाइन सेवाएं सामान्य दिनों की तरह चल रही थी। इसी दौरान अचानक मुख्य एक्सचेंज में आग लग गई। इससे अंदर लगे उपकरण धू-धू कर जलने लगे।
बताते हैं कि एक्सचेंज में आग बुझाने के इंतजाम भी नाकाफी थे। यही वजह है कि दमकल का सहारा लेना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग लगने से मोबाइल, इंटरनेट, लैंडलाइन सेवाएं ध्वस्त हो गई। लोगों को बात करने के लिए दूसरे निजी कंपनियों के नेटवर्क का सहारा लेना पड़ा।
अधिकारियों के मोबाइल बने शोपीस
जिले में सरकारी विभागों में अधिकारियों के सीयूजी नंबर बीएसएनएल के हैं। आग लगने से अधिकारियों के मोबाइल तक शोपीस बन गए। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस महकमें के मोबाइलों पर बात नहीं हो सकी। इस वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने निजी कंपनियों के सिम का प्रयोग करके किसी तरह बातचीत की।
बात करने से कतराते रहे जिम्मेदार
एक्सचेंस में आग लगने से बाद हर कोई अपनी जिम्मेदारी से बचता रहा। बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों पर भी बात करने का प्रयास किया, लेकिन सभी के मोबाइल नॉट रिचीवल रहे। एक्सचेंज में मरम्मत का कार्य कर रहे कर्मचारी भी आग लगने की वजह बताने से कतराते रहे। मौके से जिम्मेदार अधिकारी भी गायब मिले।

बीएसएनएल के मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज के एनटीआर रूम आग लगने से सभी संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं। यह घटना गुरुवार को सुबह 9.15 बजे घटी। सुधार कार्य चल रहा है। संचार सेवाओं को जल्दी पूरी तरह बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-एसपी सिंह टीडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed