{"_id":"69ea7f15ab29bb6899073ed9","slug":"fire-is-raining-from-the-sky-leave-the-house-only-if-necessary-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156139-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आसमान से बरस रही आग, जरूरी हो तो ही घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आसमान से बरस रही आग, जरूरी हो तो ही घर से निकलें
Fri, 24 Apr 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
गर्मी व लू बढ़ने के बाद एडवाइजरी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में जरूरी हो तो ही घरों से बाहर निकलें। बुखार, डायरिया के साथ ही डेंगू और एईएस का खतरा है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। कहीं से भी सूचना मिलते ही टीम भेजा जाए। आशा बहुओं को अपने-अपने गांवों में लू लगने सहित किसी भी समस्या की सूचना संबंधित सीएचसी को देने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी स्तर पर भी इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त रखने के निर्देश दिए। आशा बहुओं को भी अपने गांवों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लू से बचने के लिए क्या करें
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना का कहना है कि बहुत जरूरी हो तो ही धूप में घर से बाहर निकलें। पर्याप्त पानी पीएं, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें। घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे लू लगने के संकेतों को पहचानें। अपने घर को ठंडा रखें। धूप से बचने के लिए दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें, लेकिन रात में खिड़कियां खुली रखें। पंखे का प्रयोग करें और ठंडे पानी से नहाएं।
विज्ञापन
शराब, चाय, कॉफी से बचें
जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच बाहर न निकलने का प्रयास करें। बाहरी तापमान अधिक होने पर कठोर श्रम वाली गतिविधियों से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र को पूरी तरह से हवादार बनाएं, जिसके लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचें। उच्च प्रोटीन वाले तथा बासी भोजन न करें। बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें।