{"_id":"56f577cd4f1c1b7b01f14d24","slug":"fire-in-substation-100-villages-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र में लगी आग, 100 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र में लगी आग, 100 गांवों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सभी फीडरों की आपूर्ति ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों विद्युत उपकेंद्र में गुरुवार शाम आग लगने के बाद सभी फीडरों की आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे 100 गांवों के करीब 20 हजार उपभोक्ता 18 घंटे से अंधेरे में हैं।
फीडरों की मरम्मत में लगे कर्मचारी शाम तक सफल नहीं हो सके थे। आग से अजीतपुर का आउटगोइंग फीडर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। अन्य फीडरों को बाहर निकालकर उन्हें ठीक करने का काम चल रहा है।
विद्युत उपकेंद्र में गुरुवार देर शाम पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर का जंफर कटकर उसी ट्रांसफार्मर पर गिर गया था। इससे अजीतपुर और निहस्था फीडर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर का रेडियटर फट गया जिससे काफी तेल बह गया।
विज्ञापन
घटना से उपकेंद्र पर अफरातफरी मच गई थी। किसी तरह आग बुझाई गई। जिस ट्रांसफार्मर से आग लगी उससे अजीतपुर, निहस्था और विश्वबैंक फीडर निकले हैं। दूसरे 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर से देवगांव, सतांव, पाहो फीडर निकले हैं। घटना के बाद सभी फीडरों की आपूर्ति ठप कर गई।
इससे 100 गांवों के लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। 18 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उपकेंद्र के कर्मचारी शाम तक फीडरों को निकालकर चेक करने में व्यस्त थे। इस घटना के बावजूद उपकेंद्र पर न तो कोई जेई पहुंचा और न ही एसडीओ।