फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire in a cottage, the death of an old woman

झोपड़ी में सो रही वृद्धा जिंदा जली

Mon, 12 Jun 2017 12:33 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 12 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fire in a cottage, the death of an old woman
fire - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात झोपड़ी में सो रही एक वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। देर रात अचानक झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग जब तक बुझाई जाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग से झोपड़ी और वहां रखा सामान जल गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन


बैरहना की रहने वाली महदेई (80) स्व. छोटेलाल यहां मधुबन रेल क्रॉसिंग के निकट झोपड़ी बनाकर अकेले रहती थी। बताते हैं कि देर रात झोपड़ी के अंदर महदेई सो रही थी। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटें देख आसपास के नागरिक पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाकर महदेई को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह 90 फीसदी झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि आग की चपेट में आने से बुजुर्ग की महिला की मौत हुई है। आग लगने की वजह के बारे में जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed