फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire caused by Diwali diyas, gas cylinder blast in

दिवाली के दिये से लगी आग, गैस सिलेंडर में विस्फोट

Tue, 01 Nov 2016 11:35 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 01 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by Diwali diyas, gas cylinder blast in
गैस सिलेंडर में विस्फोट से ढहा घर - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ईश्वरदासपुर में दीपावली की रात जलाकर रखे गए दिये से एक घर में आग लग गई। इससे लपटों की चपेट में आए गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से घर की छत ढह गईं। घर में रखा सामान भी जल गया। गनीमत रही परिवारीजन बाल-बाल बच गए। घटना में दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


गांव निवासी काशी प्रसाद जमुनापुर चौराहे पर चाट की दुकान लगाता है। बताते हैं कि दीपावली की रात परिवारीजनों ने घर के अंदर दीप जलाकर रखा था। दिवाली मनाने के बाद सभी लोग दरवाजे पर सो गए। इसी दौरान घर में जल रहे दिये से आग लग गई।
विज्ञापन


वहीं पर घरेलू गैस सिलेंडर रखा था, लपटों की चपेट में आते ही वह जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत ढह गई। वहीं घर में रखे कपड़े, बर्तन, बिस्तर समेत अन्य किमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों की माने तो दो लाख से अधिक की क्षति हुई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर उपजिलाधिकारी रामअक्षयवर ने तहसील कर्मियों को मौके पर भेजा। उधर, घटना का पता चलने के बाद भाजपा नेता बृजेश सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, सोनू ने पहुंच कर अग्नि पीड़ित को ढांढस बंधाया और मदद उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed