फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire broke out, 15 houses and 800 loads of wheat burnt

आग ने मचाई तबाही, 15 घर व 800 बोझ गेहूं जला

Wed, 26 Apr 2017 12:51 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 26 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out, 15 houses and 800 loads of wheat burnt
फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जिले में मंगलवार को आग ने तबाही मचाई। कहीं पर बिजली की शॉर्टसर्किट से तो कहीं पर अज्ञात कारणों से लगी आग से 15 घर व 800 गेहूं के बोझ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अग्नि पीड़ितों ने सरकारी मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। राही प्रतिनिधि के मुताबिक भागू का पुरवा मजरे रुस्तमपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


इसके पहले ग्रामीण आग पर काबू करते पाते, लपटों ने रमेश कुमार, पारसनाथ, रामपाल, शैलेश कुमार, सुरेश कुमार, पवन, दिलीप कुमार, राजू, स्वपिभनल, अशोक कुमार का घर चपेट में ले लिया। अग्निकांड में घरों का सारा सामान जल गया। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीह प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के खुरहटी गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से गांव के आशादीनी, बाबूलाल, अर्जुन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद के घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। चारों घरों में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

उधर, डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कुरौली दमा गांव की रहने वाली प्रेमा देवी पत्नी नरेश के घर में आग लगने से घर जलकर राख हो गया। खाने पीने का सामान भी नहीं बचा है।  एसडीएम राजीव राय ने मौके पर पहुंचकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।


इसी तरह पूरे नउवन मजरे थुलरई गांव में बिजली की शॉर्टसर्किट से खेत में लगा पंचम का पांच क्विंटल भूसा, रामप्रकाश का ढाई सौ बोझ, रमदेई के ढाई सौ बोझ, शिवशंकर का तीन सौ बोझ गेहूं जल गया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। सभी लोगों का एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed