फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire breaks out in a clothes shop in the vegetable market

Raebareli News: सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान में लगी आग

Sun, 31 May 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 31 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a clothes shop in the vegetable market
कपड़े की दुकान में लगी आग।
रायबरेली। शहर की सब्जी मंडी में रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार शाम को आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें जब बाहर निकलीं तब घटना की जानकारी हुई। बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पक काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन


शहर के टाउन हॉल निवासी राशिद ने 2019 में सब्जी मंडी में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोली थी। शनिवार रात करीब आठ बजे बाजार की सब्जी दुकान बंद हो गईं और राशिद भी दुकान बंदकर घर चले गए। रात करीब 8:30 बजे लोगों ने उनकी दुकान के भीतर से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। मामले के बारे में आसपास के लोगों ने राशिद को सूचना दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर अग्निशमन दल के दो वाहन आग बुझाने के लिए पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। राशिद ने बताया कि करीब 30 लाख रुपये का कपड़े जल गए हैं। दुकान में रखी एक लाख की नकदी भी जल गई है। घटना में करीब 30 लाख का नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक घंटे में आग पर पाया काबू
अग्निशमन अधिकारी मनिराम सरोज ने बताया कि आग को बुझाने में एक घंटे का समय गया। गनीमत रही कि जब आग लगी तो राशिद की दुकान के आसपास की सभी दुकानें बंद थी। अन्य दुकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्राउंडफ्लोर की दुकान की सीलिंग में खराबी आने की आशंका है। कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।



बाजार में मची अफरातफरी
दुकान में आग लगते ही सब्जी मंडी के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इस दौरान घंटाघर पर भी भीड़ लगी रही। आग बुझाने में लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद की। राशिद की दुकान को छोड़कर अन्य दुकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed