{"_id":"6a40207336f9de4669014397","slug":"fir-registered-against-nine-in-firing-case-raebareli-news-c-101-1-slko1031-161406-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फायरिंग मामले में नौ के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फायरिंग मामले में नौ के खिलाफ एफआईआर
Sun, 28 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। होमगार्ड समेत तीन लोगों पर फायरिंग किए जाने और मारपीट के मामले में शुक्रवार देर रात नौ हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। रंंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस ने भी देर रात एम्स पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में पूछताछ की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सूत्रों का दावा है कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे देवी बक्शख इटारा गांव निवासी होमगार्ड शिव प्रताप सिंह शुक्रवार शाम अपनी कार से सलोन ड्यूटी पर जा रहे थे। पूरे रायपारी गांव के पास स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने कार रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर फायरिंग की और इसके बाद धारदार हथियार से सिर पर हमला किया। गाड़ी चढ़ाकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।
घटना में शिव प्रताप सिंह, आरव सिंह व अनुज सिंह को चोटें आई हैं। हमलावरों ने होमगार्ड की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड के अलावा अनुज सिंह, आरव सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड का आरोप है कि उसे गोली मारी गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि शराब के ठेके के पास ठेला लगाने को लेकर कुछ दिन पहले दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि होमगार्ड के पिता शंकरबक्स की तहरीर पर भदोखर थाना क्षेत्र के भैदपुर निवासी रवि सिंह, कुलदीप सिंह, पीतांबर मौर्या, राजन सिंह और सचिन सिंह और तीन-चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
पिस्तौल के साथ आरोपी की वीडियो वायरल
होमगार्ड पर फायरिंग किए जाने के मामले के दूसरे दिन शनिवार को पिस्तौल के साथ एक हमलावर की वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहे शख्श को रवि सिंह बताया जा रहा है। हमलावर चलती कार में पिस्तौल दिखा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होमगार्ड पर फायरिंग किए जाने का पहले का है।
एसपी ने एम्स पहुंचकर ली जानकारी
एसपी रवि कुमार देर रात एम्स पहुंचे। करीब आधा घंटे तक एम्स में रुककर घायलों से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने मौके पर पहुंची पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली। घायलों के परिवार के अलावा एम्स के चिकित्सकों से भी घटना को लेकर बातचीत की। एसपी ने बताया कि जांच में गोली मारे जाने की बात सामने नहीं आई है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह भी मौजूद रहे।