{"_id":"60fef6208ebc3e5843066d40","slug":"fir-on-two-vdos-suspended-raibaraily-news-lko588614896","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वीडीओ पर एफआईआर, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वीडीओ पर एफआईआर, सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में तैनात ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। दो ग्राम विकास अधिकारियों ने तो तबादले के एक साल बाद भी नए कर्मचारियों को चार्ज नहीं दिया।
कई बार नोटिस देने के बाद भी चार्ज न देने पर डीडीओ एसएन चौरसिया के आदेश पर दोनों वीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही दोनों को निलंबित करके ब्लॉक मुख्यालयों से संबद्ध कर दिया गया है। मनमाने वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के बाद लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
एक साल पहले ग्राम विकास अधिकारी रामाशीष का तबादला हरचंदपुर से सरेनी ब्लॉक के लिए किया गया था। इसी तरह राही ब्लॉक में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी शिवबरन यादव को भी सरेनी ब्लॉक भेज दिया गया था।
विज्ञापन
शुरू में तो कर्मचारियों ने तबादला आदेश निरस्त करवाने का प्रयास किया लेकिन बात न बनने पर सरेनी में ज्वाइन कर लिया था लेकिन हरचंदपुर व राही ब्लॉकों में आए नए सचिवों को दोनों वीडीओ ने चार्ज नहीं दिया। इस संबंध में तत्कालीन डीडीओ ने कई बार नोटिस दिया लेकिन वीडीओ ने आदेश का अनुपालन नहीं किया।
डीडीसी ने भी अंतिम नोटिस देकर तत्काल चार्ज देने के आदेश दिए लेकिन वीडीओ ने चार्ज नहीं दिया। आदेशों की अवहेलना में डीडीओ ने वीडीओ रामाशीष और शिवबरन यादव को निलंबित कर दिया है।
साथ ही डीडीओ के आदेश पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों ने वीडीओ के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। मनमाने वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद अन्य लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
जिला विकास अधिकारी एसएन चौरसिया ने बताया कि स्थानांतरण होने के एक साल बाद भी नए कर्मचारियों को चार्ज न दिए जाने और आदेशों की अवहेलना पर दो ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के दस्तावेजों को नदारद करने के मामले में दोनों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।