फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR on two employees, notice issued to 27

दो कर्मचारियों पर एफआईआर, 27 को नोटिस जारी

Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
FIR on two employees, notice issued to 27
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का काम रविवार को पूरा हो गया। गैरहाजिर रहे दो कर्मचारियों के खिलाफ डीडीओ के आदेश पर कोतवाली और सलोन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

27 अन्य मतदान कर्मियों को नोटिस देकर तत्काल जवाब-तलब किया गया है। जल्द ही संबंधितों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई शुरू होने के बाद गैरहाजिर मतदान कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

डीडीओ एसएन चौरसिया ने बताया कि रविवार को विशेष प्रशिक्षण कराया गया, जिसमें सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को शामिल होने के आदेश दिए गए थे। इसमें सात पीठासीन अधिकारी, चार प्रथम मतदान अधिकारी, 14 द्वितीय मतदान अधिकारी और दो तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण लेने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को नोटिस देकर तत्काल जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा काम के प्रति लापरवाही बरतने पर सहायक श्रमायुक्त की ओर से कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार रावत के खिलाफ शहर कोतवाली में एडीओ पंचायत सलोन ने सफाईकर्मी सोनू के खिलाफ सलोन थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। डीडीओ ने कहा है कि चुनाव में सहयोग न करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed