{"_id":"69765eeab864f77aff032765","slug":"fir-lodged-against-brother-and-branch-manager-raebareli-news-c-101-1-slp1006-149748-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: भाई व शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: भाई व शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 25 Jan 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
घुरवारा। शुक्लन मजरे कटघर की दिव्यांग महिला सोनी ने मां की मृत्यु के बाद अपने भाई पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी भाई व बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दिव्यांग महिला सोनी का कहना है कि उसके भाई शीतला प्रसाद ने उसकी जानकारी के बिना बैंक खाते में अपना नाम सह-खातेदार के रूप में दर्ज करा लिया। महिला के बैंक खाते में लगभग पांच लाख रुपये जमा हैं। महिला ने पांच सितंबर 2025 को आरोपी भाई से बैंक की पासबुक, आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र मांगे थे। इसी बात से नाराज होकर भाई ने उसके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट भी की और जान से मारने का प्रयास किया।
पीड़िता ने इस घटना की पुलिस से शिकायत की, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे हताश होकर महिला ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश के बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी भाई शीतला प्रसाद और बड़ौदा यूपी बैंक घुरवारा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।