{"_id":"5dadf3a38ebc3e01711f8a6f","slug":"fir-for-making-complex-by-breaking-rda-seal-raibaraily-news-lko488225769","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीए की सील को तोड़कर कांप्लेक्स बनवाने पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीए की सील को तोड़कर कांप्लेक्स बनवाने पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डिग्री कॉलेज चौराहे पर बनवाए जा रहे चार मंजिला (बेसमेंट को लेकर) कांप्लेक्स में सील को तोड़कर धड़ल्ले निर्माण शुरू कराने वाले इरफान के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मुकदमा आरडीए के सचिव एके राय ने सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण कराने के मामले में दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को बंद करा दिया है।
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर इरफान के कांप्लेक्स के निर्माण का चालान करने के बाद डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर अवर अभियंता रबीश अग्रवाल की टीम ने 9 अप्रैल को मौके पर पहुंचकर सील कर दिया था। मालिक ने सील को तोड़कर दोबारा काम शुरू करवा दिया। जेई की रिपोर्ट आने के बाद आरडीए के सचिव एके राय ने कोतवाली में भवन के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरडीए के सचिव की तहरीर पर निर्माण कराने वाले मो. इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अवैध रूप से हो रहे निर्माण को बंद करा दिया गया है। इसके बाद भी यदि काम शुरू किया गया तो आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी।