{"_id":"6ac7fa7246c0f9769f0c9cc7","slug":"fir-against-an-uzbek-woman-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169454-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: उज्बेकिस्तान की महिला के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: उज्बेकिस्तान की महिला के खिलाफ एफआईआर
Fri, 09 Oct 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सलोन। टूरिस्ट वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने के आरोप में पुलिस ने उज्बेकिस्तान निवासी मदिना खां निशोनो के खिलाफ आव्रजन और विदेशी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने महिला को सुरक्षा के लिहाज से कस्टडी में लिया है। सलोन कोतवाली में तैनात दरोगा अर्चित अग्रवाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक उज्बेकिस्तान के फरगोना शहर के मर्गीलान निवासी मदिना का ई-टूरिस्ट वीजा 24 अक्तूबर 2024 से 23 अक्तूबर 2025 तक वैध था। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह दिल्ली में रह रही थीं। बाद में दिल्ली से सलोन पहुंचने की जानकारी पुलिस को मिली। सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।जांच में टूरिस्ट वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी मदिना के यहां पर रहने की बात सामने आई।