{"_id":"6a1dd5a2f4e0e7613e0a9e14","slug":"fever-vomiting-and-diarrhea-continue-to-wreak-havoc-18-patients-admitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-159307-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार और उल्टी-दस्त का कहर जारी, 18 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार और उल्टी-दस्त का कहर जारी, 18 मरीज भर्ती
Tue, 02 Jun 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। बुखार और उल्टी-दस्त का कहर जारी है। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार और उल्टी-दस्त से पीड़ित 18 से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ओपीडी में भी भीड़ रही। 1800 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। परचा और दवा काउंटरों के साथ ही ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्लड की जांच कराने के लिए भी लंबी लाइन लगानी पड़ी।
सोमवार को बुखार और उल्टी-दस्त के चपेट में आने के बाद कंचन (53), अमित (42), पूनम (25), माही (20), अवधेश (50), सफीकुन (58), संस्कार (13), दिव्या (30), राजेश (56), रामजी (60) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। बदलते मौसम के कारण लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मामले बढ़े हैं। इसके साथ ही उल्टी-दस्त जैसी पेट संबंधी बीमारियां भी फैल रही हैं। ऐसे में एहतियात बरतने के साथ ही खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।