{"_id":"6272cb30d9be207aaf7b03e0","slug":"fertilizer-raibaraily-news-lko629068160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद बेचने में मनमानी पर खाद की दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद बेचने में मनमानी पर खाद की दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। नोटिस का जवाब न देने पर लालगंज क्षेत्र के बन्नामऊ स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद और ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे त्रिभुवन सहजादपुर स्थित सिंह टेडर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब न आने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
शासन ने आधार कार्ड से सत्यापन के बाद ही किसानों को यूरिया देने के आदेश दिए हैं। जिले में हर महीने 20 बोरी से अधिक खाद की बिक्री एक ही किसान को करने के मामले में खाद विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा जाता है।
लालगंज के बन्नामऊ स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र के प्रभारी ने शासनादेश के विपरीत पीसीएफ केंद्र प्रभारी ने मेरुई निवासी रोहित कुमार सिंह को 26 बोरी, प्रेम सागर को 20 बोरी, राम सजीवन को 20 बोरी और अनुभव बाजपेयी को 12 बोरी खाद की बिक्री कर दी। नोटिस के बाद भी अब तक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इसी तरह ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे त्रिभुवन सहजादपुर स्थित सिंह ट्रेडर्स के संचालक ने जमुनापुर निवासी अनिल कुमार को 25 बोरी यूरिया की बिक्री कर दी। जवाब न देने के बाद खाद की दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जल्द ही लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।