{"_id":"68433ff35af8c20ed50c5369","slug":"ferozepur-special-arrived-seven-hours-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-134652-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सात घंटे देरी से आई फिरोजपुर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सात घंटे देरी से आई फिरोजपुर स्पेशल
Sat, 07 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
रायबरेली। पटना से फिरोजपुर कैंट जाने वाली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सात घंटे विलंब से पहुंची। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ने साढ़े पांच घंटे इंतजार कराया। नियमित ट्रेनों में सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे की देरी से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए।
चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची।
इन ट्रेनों के इंतजार में यात्री इधर-उधर टहल कर समय बिताते रहे। बृहस्पतिवार देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देरी से आई हैं।