फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fear of irregularities in the Animal Husbandry Department, documents burnt

Raebareli News: पशुपालन विभाग में गड़बड़झाले की आशंका, दस्तावेज जलाए

Sun, 03 Aug 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 03 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fear of irregularities in the Animal Husbandry Department, documents burnt
रायबरेली। विकास भवन परिसर में शनिवार को पशुपालन विभाग के दस्तावेज और फाइलों को आग के हवाले कर दिया गया। गुपचुप तरीके से परिसर के पीछे बोरी में कागजातों को ले जाकर आग लगा दी गई। विभाग के एक कर्मचारी द्वारा अभिलेखों में आग लगाने और कागजातों के जलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने संबंधित बाबुओं से जवाब मांगा है। विभाग में पूर्व में भूसा खरीद में बड़ा मामला पकड़ में आया था। चर्चा है कि मामले में पूर्व सीवीओ के खिलाफ जांच भी चल रही है। शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया में विकास भवन परिसर में पशुपालन विभाग के जरूरी कागजातों को जलाने का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में पूर्व में जारी किए गए आदेश, फाइलें व अन्य दस्तावेज जलते हुए नजर आ रहे हैं। पोल खुलते ही विभाग में अफरातफरी मच गई। सीवीओ ने संबंधित बाबुओं से इस संबंध में जवाब मांगा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनजीटी के आदेश की भी उड़ाई धज्जियां
वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के एनजीटी ने सख्त कदम उठाए हैं। कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर कुछ भी जलाने पर रोक लगाई गई है, लेकिन विकास भवन में पशुपालन विभाग के दस्तावेजों को आग के हवाले करने से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


संबंधित बाबुओं से जवाब मांगा : सीवीओ
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप द्विवेदी का कहना है कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद था। वहीं, इसकी सूचना मिली है। मामले में विभाग के संबंधित बाबुओं से जवाब मांगा गया है। जानबूझकर जरूरी दस्तावेजों को जलाया गया है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



सीवीओ से मांगी गई है रिपोर्ट
विकास भवन परिसर में रद्दी जलाना भी गलत है। पशु पालन विभाग के कागजों को जलाने का मामला संज्ञान में आया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की गई है।
- अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed