फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fathers day celebrate

फादर्स डे पर बच्चों ने अपने पिता को भेंट की ग्रीटिंग

Sun, 19 Jun 2022 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
fathers day celebrate
स्टूडेंट पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज अहल में पिता को बधाई संदेश देते बच्चे। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रविवार को फादर्स डे पर पोस्टर और ग्रीटिंग बनाकर उन्हें अपने पिता को भेंट किया।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से पिता को गिफ्ट देते हुए फोटो एक-दूसरे को शेयर की। अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रयास की सराहना की। पोस्टर प्रतियोगिता में अभय सिंह ने प्रथम, काजल ने द्वितीय एवं आद्या मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज, जवाहर विहार कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने अपने पिता को ग्रीटिंग, हस्तनिर्मित वस्तुएं एवं पोस्टर बनाकर भेंट किए। उन्हें उपहार भी दिए।
विज्ञापन

शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को ग्रीटिंग, पोस्टर, हैंडमेड वस्तुएं गिफ्ट करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा-छह के छात्र अभय सिंह, कक्षा एक की आद्या मिश्रा, कक्षा तीन की जाह्नवी, कक्षा दो की अवनी और सीता गौड़ ने अपने पिता को पोस्टर बनाकर उपहार स्वरूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल गुप्ता, अंजलि तिवारी, निदा हबीब, आदिल, काजल, देवनंदिनी, कृष मौर्या, कृतिका मौर्य ने अपने पापा को स्वनिर्मित ग्रीटिंग भेंट की। अभय सिंह की बनाई पेंटिंग को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
अभिभावक धर्मेंद्र सिंह एवं शिवाकांत तिवारी ने अपने बच्चों के हाथों मिले उपहार के बदले उन्हें आशीर्वाद दिया। निदा हबीब, देवनंदिनी, भारती और काजल के बनाए पोस्टर पिता के प्रति प्रेम को दर्शाने वाले रहे।
विद्यालय संचालक देवेंद्र शुक्ला ने फादर्स डे पर अपने दिवंगत पिता स्व. उमाकांत शुक्ल को याद करते हुए कहा कि हम सबको अपने माता-पिता की सदैव आज्ञा का पालन एवं सम्मान करना चाहिए।

बच्चों का भविष्य संवारने में माता-पिता की भूमिका अहम
डीह (रायबरेली)। स्टूडेंट पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज अहल में फादर्स डे पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक आशा मौर्य, प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, देवेंद्र सोनी, राम विशुन, लाल बहादुर, उमेश कुमार, अर्चना, शालिनी साहू, अंजू, अपर्णा, सुनैना, एकता, क्षमा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed