फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Father and son die after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्र की मौत

Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Father and son die after being crushed by a truck
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे पर शुक्रवार रात अनियंत्रित ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सक्षम श्रीवास्तव (26) अपने पिता राममिलन श्रीवास्तव के साथ सारस होटल से खाना खाने के बाद शुक्रवार रात 12 बजे बाइक से घर जा रहा था। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रतापुर चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद ट्रक में बाइक फंसने से पिता-पुत्र कुछ दूर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने हरदोई के टडियावां पूरे मिश्रन निवासी चालक मनोज कुमार को डीसीएम समेत कब्जे में ले लिया है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed